{"_id":"622ce9f97976be4d714bf1d2","slug":"jammed-in-protest-against-the-threat-of-beating-the-businessman-implicating-him-in-a-false-case-bijnor-news-mrt5802618174","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को जान से मारने व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम, पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को जान से मारने व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम, पुलिस के आश्वासन पर खोला जाम
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर में दुकानदार को जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने के विरोध में जाम ?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को पीटने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी के विरोध में जाम लगाया
जलीलपुर। जलीलपुर में दुकानदार से रुपये लूटने का प्रयास करने व जान से मारने, झूठे मामले में फंसाने की धमकी के विरोध में व्यापारियों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जलीलपुर ब्लॉक पर प्रियंक अग्रवाल किराना स्टोर की दुकान करते हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे दुकान पर तीन लोग आए। आरोप है कि दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान में पूरे दिन की बिक्री के रखे रुपये लूट लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर दो लोग फरार हो गए। एक को व्यापारियों ने पकड़कर जलीलपुर पुलिस को सौंप दिया।
व्यापारी कमल सिंह, विपिन कुमार, दीपक कुमार, धर्मपाल सिंह, बृजेश कुमार, शेर सिंह, सीताराम आदि का आरोप है पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को करीब तीन बजे आरोपी के परिजनों ने व्यापारी की दुकान पर आकर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। व्यापारियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपी व्यापारियों को गाली गलौज और धमकी देते निकल गए।
विज्ञापन
गुस्साए व्यापारियों ने आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। व्यापारी अनिल कुमार, तेजपाल सिंह, गोपाल सिंह, अकरम खान, सानू, जसपाल सिंह, उमेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी, दीपक कुमार, रिंकू आदि ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर व्यापारियों ने जाम खोला।