फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jal Sadan students won science competition

जल सदन के छात्रों ने जीती विज्ञान प्रतियोगिता

Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jal Sadan students won science competition
जल सदन के छात्रों ने जीती विज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। यूनिवर्सल विद्यालय में बुधवार को अंतर सदनीय विज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रतियोगिता में ऑडियो विजुअल तकनीक का प्रयोग किया। जल सदन के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजय जीत हासिल की।

विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी सदनों को विभिन्न वैज्ञानिकों का नाम दिया गया। जैसे पृथ्वी सदन को रॉबर्टहुक, अग्नि सदन को न्यूटन, जल सदन को इनस्टाइन और वायु सदन को मेंडलीव नाम दिए। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करता रहेगा। इन प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान विभाग के शिक्षिका रेनू चौधरी, शिक्षक अरविंद, सूरज कुमार, संजीव कुमार के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान विभाग की शिक्षिका अनम तथा निर्देशन सुमन रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed