फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Jal Nigam took water samples from village Samipur

गांव समीपुर से जल निगम ने लिए पानी की नमूने

Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam took water samples from village Samipur
गांव समीपुर से जल निगम ने लिए पानी की नमूने
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव समीपुर में पानी पीने से कुछ लोगों को उल्टी-दस्त होने की शिकायत पर एसडीएम मनोज कुुमार सिंह ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया। जलकल विभाग ने पानी के नमूने लिए।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह, जलकल के एई नरेंद्र कुमार गुप्ता, अवर अभियंता रवींद्र कुमार के साथ गांव समीपुर पहुंचकर उस क्षेत्र का भ्रमण किया जहां दूषित पानी से कुछ लोगों को उल्टी-दस्त होने की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने ग्राम प्रधान सत्यवीर की उपस्थिति में पीड़ितों से जानकारी की। एसडीएम ने जलकल विभाग को पेयजल के नमूने जांच के लिए लेने के निर्देश दिए। समीपुर में जल निगम की टंकी से पेयजल आपूर्ति दी जाती है। गांव के अन्य क्षेत्रों में पेयजल में किसी भी प्रकार की शिकायत न होने के बाद एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को जांच रिपोर्ट आने तक पेयजल इस्तेमाल न करके आसपास के क्षेत्रों से पेयजल आपूर्ति लेने को कहा। गौरतलब है कि गांव समीपुर में पिछले दो दिन के भीतर एक क्षेत्र विशेष के कई ग्रामीणों के उल्टी-दस्त से उन्हें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसडीएम को ग्रामीणों ने फिलहाल पीड़ितों का स्वास्थ्य लाभ होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed