फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   jagannath rath yatra

श्रद्धालुआंे ने खींचा श्रीजगन्नाथ का रथ

Mon, 28 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
jagannath rath yatra
बिजनौर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर भगवान श्रीजगन्नाथ का रथ खींचा। इस दौरान भक्तिगीत बजते रहे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रथयात्रा शाम को शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने नंगे पैर भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के रथ को रस्सियों से खींच रहे थे। रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ की मूर्ति विद्यमान थी।
विज्ञापन


बैंड पर बने अनेक भक्तिगीतों पर श्रद्धालु थिरकते भी चल रहे थे। भाजपा नेता रावेंद्र सिंह, धामपुर शुगर मिल्स के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने भी रथ खींचा। रथयात्रा का सिविल लाइंस पर अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। रथयात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बाबा हरिहर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन


रथयात्रा में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक राधारमण दास, अगम कर्णवाल, अश्वनी कुमार, अवधेश कुमार, पीयुष कुमार, राकेश कर्णवाल, उपमा देवी, सरला देवी, नवेदिता कर्णवाल, खुशबू कर्णवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed