{"_id":"65bbf1811bfb6936c50c82b6","slug":"it-rained-overnight-hail-fell-during-the-day-people-were-left-shivering-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-118466-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रातभर हुई बारिश, दिन में पड़े ओले, ठिठुर गया जनमानस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रातभर हुई बारिश, दिन में पड़े ओले, ठिठुर गया जनमानस
विज्ञापन
-ओलावृष्टि के साथ शीतलहर बढ़ने से बढ़ी सर्दी
-17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिले में
-22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को शीतलहर चलने के साथ ही ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट हुई। ओलावृष्टि होने से अगेती सरसों की फसल को नुकसान की संभावना है। मौसम विभाग अगले चार दिन तक बारिश होने का अनुमान जता रहा है। जिले में बृहस्पतिवार को 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
जिले में बुधवार शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देर रात तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन 17 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलती रही।
तेज हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूटी। सुबह बारिश के बाद धूप निकल आई। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। धीरे-धीरे बादल झमाझम बरसे। नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, भागूवाला, नांगलसोती सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जबकि जिला मुख्यालय पर शाम पर काले बादल छाए रहे। बारिश और ओलावृष्टि होने से सर्दी अधिक बढ़ गई। तेज हवा ने भी मौसम का रूख बदल दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी जिले में तेज गरज, ओलावृष्टि के साथ बारिश की चेतावनी जारी की। बारिश होने से बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले चार दिनों में बारिश होने का अनुमान है।
गेहूं, गन्ने के लिए अच्छी, अगेती सरसों पर आंशिक असर
पिछले कई दिनों से जनपद में कोहरा, पाले का असर फसलों पर दिखाई देने लगा था। आलू, सरसों पर झुलसा और गन्ना का अगोला पीला पड़ने लगा था। इससे पशुचारे पर संकट आने की संभावना थी। बुधवार शाम से जनपद में रुक-रुक कर बारिश हुई। नगीना आदि क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से अगेती सरसों पर फूल गिरने से नुकसान की आशंका है। कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने कहा कि इस समय बारिश सभी फसलों के लाभकारी साबित होगी।
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि बारिश सरसों, गन्ना, गेहूं आदि के लाभकारी होगी। कुछ जगह ओलावृष्टि हल्की होने की सूचना है। फील्ड स्टाफ को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही पता नुकसान का आकलन होगा।
चीनी मिलें नोकेन, कोल्हुओं का संचालन बाधित
बारिश होने से क्षेत्र के खोई गिली और गन्ना आपूर्ति नहीं होने से कोल्हुओं का संचालन बाधित हो गया है। चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति भी कम हुई है। चांगीपुर चीनी मिल नोकेन हो गई थी। बाकी चीनी मिलों में आपूर्ति बाधित हुई। बारिश और हुई तो ये चीनी मिल नोकेन की स्थिति में आ जाएंगी।