फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It rained heavily in the night and morning, 24 mm of rain fell in the district

रात व सुबह को जमकर बरसे बदरा, जिले में 24 एमएम हुई बारिश

Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
It rained heavily in the night and morning, 24 mm of rain fell in the district
बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बृहस्पतिवार रात्रि व शुक्रवार सुबह दस बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से जहां मौसम सुहावना रहा, वहीं शहर में जगह, जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से स्कूली छात्र भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

बरसात के माह में बारिश कम हुई, लेकिन पिछले दो-तीन जिले में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह दस बजे तक बारिश होती रही। फिर कई घंटे मौसम साफ रहा। तीन बजे फिर आसमान में बादल छा गए। कहीं कहीं बूंदाबांदी हुई। शाम के समय आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश होने से बिजनौर शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। नजीबाबाद मार्ग, नई बस्ती, मोहल्ला चाहशीरी, डाकघर चौराह, आवास-विकास की नई कालोनी आदि में जलभराव की स्थिति रही। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जनपद में 24 एमएम बारिश हुई। जनपद का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन

निकासी की हो उचित व्यवस्था
संजीव कुमार उर्फ लाला, यंकुर चौधरी का कहना है कि नजीबाबाद मार्ग मुख्य सड़क है, जिसपर जलभराव होने से लोगों को परेशानी होती है। सड़क के पानी की नालों में निकासी नहीं होने से बड़े वाहन टू-व्हीलर व पैदल गुजरने वाले राहगीरों पर पानी के छिंटे आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed