फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It is important to be careful and patient while driving: DM

वाहन चलाते समय सावधानी और धैर्य रखना जरूरी : डीएम

Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
It is important to be careful and patient while driving: DM
बिजनौर पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम व ? - फोटो : BIJNOR
वाहन चलाते समय सावधानी और धैर्य रखना जरूरी : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क हादसों में बढ़ रहे मौत के आंकड़ों को यातायात नियमों का पालन करके रोका जा सकता है। इंसानी जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, इसकी सुरक्षा करना हर इंसान का धर्म है। जीवन की सुरक्षा के लिए खुद को जागरूक रहना पड़ेगा। यह बात जिलाधिकारी ने यातायात सुरक्षा माह का शुभारंभ करते हुए कहीं।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने रैली को रवाना किया। डीएम ने सड़क सुरक्षा एवं बचाव के प्रति सभी को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी, सतर्कता व धैर्य बनाए रखना जरूरी है। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु चिंताजनक है। हादसों को रोकने और उस पर प्रभावी नियंत्रण के मकसद से पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस एक माह के अभियान को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ संचालित किया जाए। निर्देश दिए कि पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने जैसे दुपहिया वाहनों पर हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, शराब पीने के बाद वाहन नहीं चलाने और मोबाइल का प्रयोग न करने आदि के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ गौरी शंकर आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed