फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It has been raining for three days, yet the yellow dam is empty

तीन दिन से हो रही बारिश, फिर भी पीली बांध खाली

Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
It has been raining for three days, yet the yellow dam is empty
तीन दिन से हो रही बारिश, फिर भी पीली बांध खाली
विज्ञापन

धामपुर। पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद अभी भी रेहड़ क्षेत्र में स्थित पीली बांध पानी से खाली है। पिछले साल नौ अक्तूबर को पीलीबांध में 19.69 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी था। जिसके सापेेक्ष इस बार अब तक 5.50 एमसीएम पानी एकत्र हुुआ है।
सहायक अभियंता (पीली बांध) धनंजय सिंह ने बताया कि इस बारिश से बांध के पानी का स्तर बढ़ने की संभावना नहीं है। तीन दिन पहले बांध में 4.99 एमसीएम पानी एकत्र था, जो नौ अक्तूबर को बढ़कर 5.50 एमसीएम हुआ है। पीली बांध को केवल पहाड़ों पर होने वाली बारिश से भरा जाता है। इसके अलावा और बांध को पानी से मानक अनुरूप भरने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बांध से तीन नदियां पीली, धारा और बनैली प्रवाहित होती हैं। तीनों में केवल बारिश का ही पानी बह रहा है।
विज्ञापन

उधर, मुरादाबाद सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि उनके क्षेत्र में आने वाली नदियों में भी पानी अपेक्षा से कम चल रहा है। शेरकोट के खौ बैराज से 4000 क्यूसेक पानी नदी में चल रहा है जबकि नदी की क्षमता इससे कहीं अधिक है। रामगंगा नदी में भी 400 क्यूसेक पानी चल रहा है। अभी क्षेत्र में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। कालागढ़ के रामगंगा बांध में भी 354.010 मीटर तक पानी का स्तर है। जबकि बांध में पिछले साल 363 मीटर स्तर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed