फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   It has become a practice to break traffic rules

फितरत बन गई है ट्रैफिक नियमों को तोड़ना

Mon, 25 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
It has become a practice to break traffic rules
बिजनौर में बाइक पर बच्चों सहित जाते पांच लोग। - फोटो : BIJNOR
फितरत बन गई है ट्रैफिक नियमों को तोड़ना
विज्ञापन

बिजनौर। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शनिवार को समापन हो गया। इसके बावजूद लोग अपने पुराने ही ढर्रे पर है। लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने में अपनी शेखी समझते हैं। अधिकांश मामलों में यातायात नियमों का पालन न करने के कारण ही आए दिन सड़कें खून से लाल होती रहती हैं।

जीवन बड़ा अनमोल है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को आधार मानते हुए शासन-प्रशासन लोगों को यातायात नियमों का पालने करने के प्रति जागरूक करता है। कभी विचार गोष्ठियों के माध्यम से तो कभी जागरूकता रैलियां निकालकर। लोग यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक हों। इसके लिए सरकारें करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाती हैं। इसके बाद भी लोगों में सुधार आने को तैयार नहीं है। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 18 से 24 नवंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया। रविवार को यह समाप्त भी हो गया। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अफसरों की मानें तो नियम तोड़ने वालों में करीब 80 फीसदी दोपहिया वाहन चालक होते हैं। साल की शुरुआत से अब तक करीब साढ़े चार हजार वाहन चालकों के चालान किये गए। इसके अलावा लगभग दो लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के अनुसार यातायात सप्ताह में प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक वाहन चालकों को विभिन्न प्रकार से जागरूक करने का प्रयास किया गया। लगभग 78 प्रतिशत से भी अधिक लोगों ने यातायात नियमों का पालन करने में रुचि नहीं ली, जो बेहद ही चिंता का विषय है। एआरटीओ ने कहा कि सभी लोगों को हर हालत में यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed