{"_id":"582dfcab4f1c1b593690094f","slug":"issued-notices-to-24-thousand-borrowers","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में विद्युत निगम ने डिवीजन के सभी नगरों धामपुर, नहटौर, अफजलगढ़, शेरकोट, सहसपुर और स्योहारा में 10 हजार से लेकर एक लाख तक बकाया नहीं जमा करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। अभी तक 24 हजार बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। 24 नवंबर तक लोग बिल जमा करा सकते हैं। नोटिस में हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित समय में केंद्र सरकार की ओर से बंद हो चुके 500 और 1000 के नोटों को जमा कर अपनी बकाया जमा कर सकते हैं।
अधिशासी अभियंता हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि विद्युत निगम बिजली के बकायेदारों से सख्ती से पेश आएगा। सरकार ने निगम के बकायेदारों को बंद नोटों से बकाया जमा करने की छूट 24 नवंबर की रात 12 बजे तक के लिए दी है। इसके बाद यह छूट खत्म हो जाएगी। इसके बाद बकायेदारों को नई करेंसी से बकाया जमा करने को विवश होना पड़ेगा। निगम की ओर से सभी नगरों के 10 हजार से लेकर एक लाख तक और देहात में पांच हजार से लेकर 50 हजार तक के बकायेदारों को पुरानी करेंसी से बकाया जमा करने को नोटिस जारी हुए हैं। इनमें से देहात के करीब 21 हजार बकायेदार शामिल है। अब तक निगम नोटबंदी के पीरियड में 32 करोड़ की बकाया के सापेक्ष करीब दो करोड़ से ज्यादा बकाया जमा कर चुका है। निर्धारित तिथि के बाद बकाया नहीं जमा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।