{"_id":"605cd2e58ebc3eda746bfb82","slug":"issue-of-filling-vacancies-in-kv-in-parliament-dhampur-news-mrt531709920","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने सदन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एससीएसटी,ओेबीसी प्रोफेसरों के खाली पदों को जल्द भरने का मुददा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने सदन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एससीएसटी,ओेबीसी प्रोफेसरों के खाली पदों को जल्द भरने का मुददा उठाया
विज्ञापन
संसद में उठा केवी में खाली पदों को भरने का मुद्दा
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को संसद में केंद्रीय विद्यालयों में एससीएसटी, ओबीसी प्रोफेसरों के खाली पदों पर भर्ती न होने का मामला उठाया। सांसद ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आदेश के बाद भी अभी तक इन खाली पदों पर भर्ती नहीं हुई।
सांसद ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 40 प्रतिशत एससीएसटी प्रोफेसरों के पद खाली हैं । इससे बड़ दुर्भाग्य ओबीसी वर्ग के लोगों का है। इन केंद्रीय विवि में ओबीसी वर्ग के 50 प्रतिशत प्रोफेसरों के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने साल 2019 में खाली आरक्षित पदों को भरने का आदेश दिया था। अल्टीमेटम भी दिया था कि जो केंद्रीय विवि समय रहते पद नहीं भरते हैं, तो ऐसे विवि की ग्रांट रोक दी जाएगी, लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ और न ही अब तक ग्रांट रोकी गई है। सांसद ने यह भी कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के बीच नूरा कुश्ती किसी साजिश का अंश है।