फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Islam gives the message of love

इस्लाम देता है मोहब्बत का पैगाम

Tue, 13 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 13 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Islam gives the message of love
धामपुर ईदगाह पर शहर इमाम को ईद की मुबारकबाद देते राज्यमंत्री मूलचंद चौहान। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलेभर में ईद-उल-अजहा सादगी ढंग से मनाया गया। हजारों मुसलमानों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की। मुफ्ती वकार ने कहा कि इस्लाम का दुश्मनी से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा की इस्लाम तो मोहब्बत का पैगाम देता है। जानवरों की कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जामा मस्जिद में नमाजियों को ख़िताब करते हुए मुफ्ती वकार ने कहा कि इस्लाम का दुश्मनी और कत्लोगारत से कोई वास्ता नहीं है। इस्लाम के नाम पर गलत तंजीमें दुनिया में पैदा हो गई हैं। उनका इस्लाम से कोई लेनादेना नहीं है। जिहाद के नाम पर गलत काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की इस्लाम तो मोहब्बत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सब कुछ अल्लाह की रजा से होता है। क़ुर्बानी भी अल्लाह की रजा से ही होती है। मुसलमानों से बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग देने की अपील की गई। नायब शहर काजी माजिद अली ने नमाज अदा कराई। शहर काजी ताहिर अली व नायब शहर काजी माजिद अली को डीएम बी चंद्रकला, एसपी उमेश श्रीवास्तव, सपा विधायक रुचिवीरा, एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एसपी सिटी एमएम बेग, एसडीएम अनुज सिंह ने ईद की सभी लोगों को बधाई दी। इस दौरान सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, चेयरमैन फरीद अहमद, खान जफर सुल्तान, सपा नेता शमशाद अंसारी, श्लोक पंवार, ईओ इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मंडावर में ईदगाह में अब्दुल माजिद ने ईद की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने नमाज के बाद कौम की तरक्की व देश की खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई। जामा मस्जिद पर हाफिज फुरकान, ईनामपुर में सफाद अहमद, मोहद्दीनपुर में कय्यूम अहमद, गोपालपुर में हाजी अब्दुल, खिरनी में मुफ्ती मोहम्मद फईम ने ईद की नमाज अदा कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, कोतवाली देहात में कोतवाली देहात क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की कई ईदगाहों पर हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज पढ़ी और मुल्क की सलामति की दुआ मांगी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गाव अकबराबाद, हुसैनाबाद, हिन्दुपूर, करौन्दा पच्दू, कोतवाली, मालीबाला, जीतपुर, श्यालूनगंला, उमरी आदि गावो में स्थित ईदगाहों पर सुबह आठ बजे हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की ओर मुल्क की सलामति के लिए हजारों हाथ उठे। उधर, किरतपुर में पेश इमाम मुफ्ती अवैस अकरम ने ईदगाह में मुस्लिमों को ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई।  ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफिज अब्दुल कुद्दश खां ने दुआ कराई। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डा.अहसानूल करीम, सचिव कैप्टन मजहर नामी और डा.एम फैजान खां व परवेज रिजवी आदि मौजूद रहे।   विधायक मनोज पारस ने सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर, बरुकी। ग्राम में ईद के अवसर पर सफाई नहीं होने पर लोगों स्वयं सफाई की। ग्राम प्रधान ने कहा कि मुस्लिम बस्ती तथा मस्जिद के आसपास सफाई कराई गई। मोहम्मद लतीफ ने बताया कि ईद पर भी सफाई कर्मचारी गांव से नदारद रहे। मोबिन अहमद, दिलशाद अहमद, मो दानिश, कफील अहमद आदि शामिल रहे। ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि आरोप निराधार हैं। मस्जिदों के साथ ही मुस्लिम बस्तियों के आसपास सफाई कराई गई।

देश में अमन और चैन के लिए दुआ मांगी
नजीबाबाद में ईद-उल अजहा परंपरागत ढंग से मनाई गई। ईदगाह, जामा मस्जिद सहित आसपास की मस्जिदों में मुस्लिमों ने ईद की नमाज पढ़कर जानवरों की कुर्बानी दी।

रम्मनवाला स्थित ईदगाह में शहर काजी इजहारुल हक की मौजूदगी में मुफ्ती मंसूर ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पहले काजी इजहारुल हक और मौलाना शम्सुद्दीन नोमानी ने शांति का पैगाम दिया। नमाज के बाद मुल्क और दुनिया में अमनो-अमान की दुआ में हजारों मुस्लिमों ने शिरकत की। नमाज के बाद एसडीएम राशिद अली खां ने शहर काजी इजहारुल हक और क्षेत्रीय मुस्लिमों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार परस्पर सौहार्द और अमन का पैगाम देते हैं। उधर, जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मो.ईसा ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर दुनिया में अमन, बीमारों को शिफा और प्यार-मोहब्बत का पैगाम में दिलों में बना रहे यह दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed