फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irrigation department will conduct survey to stop flood in Malan

मालन अभियान: सिंचाई विभाग को सौंपी सर्वे की जिम्मेदारी

Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department will conduct survey to stop flood in Malan
बिजनौर में मालन नदी का तटबंध बनाते ट्रैक्टर। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मालन अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसमें विभागों की भागीदारी भी बढ़ने लगी है। अब मालन नदी में बाढ़ रोकने के लिए सिंचाई विभाग सर्वे करने जा रही है। इसमें सिंचाई विभाग का बाढ़ नियंत्रण पर तकनीकि रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही बाढ़ आने के कारण और उन कारणों को दूर करने के उपाय भी बताएंगे। ताकि यह नदी अपने मूल स्वरूप में वापिस आ जाए। साथ ही हजारों किसानों की फसल को बरसात में बाढ़ से बचाया जा सके।
विज्ञापन

मालन नदी जिले में हल्दूखाता से प्रवेश करती है और रावली में गंगा में जाकर मिलती है। वर्तमान में मालन पर हालात यह हैं कि अतिक्रमण के कारण यह नदी नाला बनकर रह गई है। यूं तो मालन नदी की हवाई दूसरी जिले में मात्र 53 किलोमीटर है, लेकिन अतिक्रमण के कारण धारा की लंबाई 101 किलोमीटर हो गई है। वहीं लगातार संकुचित होती धारा हर साल बरसात में मालन नदी में बाढ़ भी आती है। अब मंडावर पुल से इसके चौड़ीकरण का काम चल रहा है। प्रशासन ने अब बरसात में नदी में बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी नदी का सर्वे कराने के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। तटबंध को लेकर भी रिपोर्ट देगा सिंचाई विभाग
विज्ञापन

इस सर्वे का मकसद मालन में बाढ़ रोकना है। हर साल बरसात में इस नदी में आई बाढ़ से हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। सर्वे के बाद नदी की धारा की चौड़ाई, गहराई पर भी तकनीकि जानकारी जुटाई जाएगी। साथी ही धारा के बहाव पर भी काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग करेगा सर्वे: डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मालन नदी पर तकनीकि रूप से मजबूत काम कराया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण के लिए सिंचाई विभाग को सर्वे भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चौड़ीकरण के लिए खोदाई का काम और तेज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed