{"_id":"62321bf8fbfbfe1ebc0c600c","slug":"irrigation-department-stopped-the-work-of-widening-the-road-dhampur-news-mrt5806526108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग ने रुकवाया मार्ग चौड़ीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग ने रुकवाया मार्ग चौड़ीकरण का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग ने रुकवाया मार्ग चौड़ीकरण का कार्य
हरेवली। पीडब्ल्यूडी की ओर से पिछले एक माह से चल रहे अफजलगढ़-नगीना मार्ग के चौड़ीकरण के निर्माण कार्य को हरेवली राम गंगा बैराज के अधिकारियों ने रुकवाया दिया है। वहीं निर्माण कार्य रुक जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने कार्य जल्द फिर से शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों ने वन साइड एनओसी के चलते काम शुरू किया है। सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं ली है। ऐसे में वह विभाग की जमीन पर मार्ग का निर्माण नहीं होने देंगे।
क्षेत्र के दिनेश कुमार, रोहित कुमार, विनेश कुमार का कहना है कि छह माह पहले अफजलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सुशांत ने दर्जनों गांव को हाईवे से जोड़ने के लिए करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से 42 किमी सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य स्वीकृत कराया था। पिछले एक माह पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर से चल रहा था, लेकिन मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रामगंगा बैराज के समीप निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। दो विभागों की आपसी कलह के कारण सड़क निर्माण कार्य अधर में लटकता नजर आने लगा है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग बिना एनओसी के सिंचाई विभाग भूमि पर सड़क का निर्माण कार्य करा रहा है, जो अवैध है। विभागीय एनओसी नहीं हो पाई है। यह विभाग की परिसंपत्ति है, जिस पर हम निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। वन साइड एनओसी हुई थी। जिस पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग यदि सिंचाई विभाग की भूमि पर निर्माण कार्य करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीडब्लूडी के अधिकारियों का कहना है कि जब मार्ग सरकार की ओर से स्वीकृत हो गया है और काम भी चालू हो गया है तो ऐसे में कार्य को रुकवाना गलत है। विधायक से हस्तक्षेप कर समस्या का निदान कराने की बात कही गई है।