फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Irregularities found in MGNREGA works of Afzalgarh block

अफजलगढ़ ब्लॉक के मनरेगा कामों में मिली अनियमितताएं

Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in MGNREGA works of Afzalgarh block
अफजलगढ़ ब्लॉक के मनरेगा कामों में मिली अनियमितताएं
विज्ञापन

बिजनौर। कमिश्नर की जांच टीम को अफजलगढ़ ब्लॉक में मनरेगा के कामों में अनियमितताओं का अंबार मिला है। शासन ने संयुक्त विकास आयुक्त मुरादाबाद को अफजलगढ़ ब्लॉक के बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में रोजगार देने तथा जॉबकार्ड बनाने को लेकर सख्त हैं। कमिश्नर ने मंडल के 39 ब्लाक में जांच टीम भेजकर मनरेगा के कार्यों की जांच कराई थी। टीम ने छह जून को अफजलगढ़ ब्लॉक के दफ्तर में मनरेगा से जुडे़ श्रमिकों के मस्टरोल आदि अभिलेखों का निरीक्षण किया था। टीम को बताया गया कि ब्लॉक में दूसरे राज्य से 740 श्रमिक आए हैं। 68 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम चल रहा है। टीम ने ग्रामपंचायत शाहपुर जमाल तथा गोवर्धनपुर में मनरेगा के कामों का भौतिक सत्यापन किया। कमिश्नर दफ्तर के मुताबिक जांच टीम को मनरेगा कामकाज के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली हैं। आरोप है कि सभी प्रवासियों के जॉबकार्ड नहीं बने हैं। काम गुणवत्तापूर्ण नहीं थे। टीम ने रिपोर्ट कमिश्नर को दी, जिसे शासन को भेज दिया गया। बताया गया कि शासन ने संयुक्त विकास आयुक्त मुरादाबाद को अफजलगढ़ ब्लॉक के बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed