फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Iron Man's birth anniversary celebrated as National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई लौह पुरुष की जयंती

Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Iron Man's birth anniversary celebrated as National Unity Day
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष की जयंती
विज्ञापन

बिजनौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। पुलिस अफसरों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कर्मियों को शपथ दिलाई। वहीं एकता दौड़ का आयोजन भी किया गया।
सोमवार को पुलिस लाइंस में एसपी दिनेश सिंह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ग्रहण करायी गयी। एसपी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइंस से ही एकता दौड़ का शुभारंभ हुआ। एएसपी सिटी और एएसपी देहात राम अर्ज ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। एकता दौड़ चौकी सिविल लाइंस से जजी चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से होकर वापस पुलिस लाइंस में आकर समाप्त हुई। दौड़ में एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, सीओ यातायात भरत कुमार सोनकर, सीओ सर्वम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed