फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Invoices of people traveling without masks

बिना मास्क के घूम रहे लोगों के काटे चालान

Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Invoices of people traveling without masks
नगीना में बिना मास्क लगाए घूम रहे बाइक वाले का चालान काटते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
बिना मास्क के घूम रहे लोगों के काटे चालान
विज्ञापन

नगीना। डीएम की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को कड़ा रुख अपनाया।
बाजार खोलने के लिए डीएम ने गाइडलाइन जारी की है। नगीना के कुछ दुकानदार पिछले तीन दिन से जिलाधिकारी की किसी भी गाइड लाइन का कोई पालन नहीं कर रहे हैं। जिन दुकानदारों का तीन-तीन दिन दुकान खोलने का टर्न है, वह भी लगातार दुकान खोलकर गाइड लाइन का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बुधवार को गाइड लाइन के विपरीत दुकान खोलने वाले कई दुकानदारों को हिरासत में लेकर बाद में चेतावनी देकर छोड़ा। पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बाइक पर तीन तीन सवारी के साथ जाने वाले तथा बिना मास्क लगाए सड़क पर घूमने वाले कई लोगों का ई चालान काटा।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि गाइडलाइन के विपरीत दुकान खोली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि रात्रि नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक सड़क पर निकलने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed