फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Invoice of solver and broker, search for Munnabhai

UPSSSC PET EXAM: सॉल्वर-दलाल का हुआ चालान, मुन्नाभाई की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 17 Oct 2022 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 08:27 PM IST
सार

मुन्नाभाई अभी फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि सॉल्वर और दलाल का पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया है।

विज्ञापन
Invoice of solver and broker, search for Munnabhai
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर और दलाल का पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चालान कर दिया, जबकि मुन्नाभाई फरार है। जिसकी तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया है। वहीं सॉल्वर गिरोह की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने विशाल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मोकामा जिला पटना बिहार और विवेक राठी पुत्र हरेंद्र राठी निवासी जैन कॉलोनी हस्तिनापुर का चालान कर कोर्ट में पेश किया। बता दें कि शनिवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में राजकीय पालिटेक्निक के गेट पर चेकिंग के वक्त सॉल्वर विशाल कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया था। सॉल्वर के पकड़े जाते ही उसे परीक्षा केंद्र तक लाने वाला विवेक राठी गेट के पास से भागने लगा। तभी पुलिस ने विवेक को भी दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि ब्रिजेश कुमार पुत्र चमन निवासी नत्थी का बाग नजीमपुरा बुलंदशहर केर स्थान पर सॉल्वर विशाल परीक्षा देने आया था। परीक्षा में पास कराने का ठेका दो लाख में विवेक ने लिया, विवेक ही सॉल्वर को लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। प्रवेश पत्र पर लगा फोटो, सॉल्वर से मेल नहीं खाया। जिसके चलते सॉल्वर पकड़ में आ गया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम विशाल, ब्रिजेश और विवेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए सॉल्वर समेत दो आरोपियों को चालान कर दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम को रवाना किया गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed