फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Invite four people from London

लंदन से आया चार लोगों को आमंत्रण

Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन के बेम्बले स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में बिजनौर के भी चार शिक्षाविद और कानून विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने आमंत्रित किए गए शिक्षाविदों से आर्थिक क्षेत्र के बारे में सुझाव भी आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री की ब्रिटेन यात्रा को अविस्मरणीय बनाने के लिए बिजनौर निवासी कृष्णा कॉलेज बिजनौर की प्रबंध समिति अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता राजीव सिंह, उनकी पत्नी अनुपमा सिंह, प्रबंध समिति के सचिव मनोज राजपूत व सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता बिजनौर निवासी धीरज अग्रवाल को यूके वेलकम्स मोदी कमेटी की ओर से बुलावा आया है। गौरव की बात यह है कि आयोजक कमेटी ने इन चारों को वीजा भी अपने स्तर से भेजा है। मोदी के कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा यूके सरकार के सहयोग से आर्थिक विकास को गति देना है।
विज्ञापन


 इस बारे में प्रधानमंत्री की ओर से मनोज राजपूत को भेजे गए निमंत्रण पत्र में कहा गया है कि वे यूके के सहयोग से भारत के आर्थिक विकास पर अपने इनपुट भेजें। कमेटी ने आमंत्रित बुद्धिजीवियों से भेजे गए सुझावों को सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक पर शेयर करने की बात कही है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता बिजनौर निवासी धीरज अग्रवाल लंदन पहुंच गए हैं। जबकि अन्य आमंत्रित सदस्य निजी कारणों से लंदन नहीं जा सके। कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज राजपूत ने बताया कि वह शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं। गणित मुख्य विषय होने के साथ ही उनकी अर्थशास्त्र में भी रुचि है। प्रधानमंत्री के निमंत्रण से उनका ही नहीं बल्कि जनपद बिजनौर का गौरव बढ़ा है। वह जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश की आर्थिक पृष्ठभूमि के परिपेक्ष्य में विस्तृत सुझाव तैयार करके भेजेंगे।



अनुपमा सिंह के मुताबिक वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का निमंत्रण पाकर गदगद हैं। कार्यक्रम में बुलावे से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने दुनिया की आधी आबादी को सम्मान देने की भारतीय परंपरा का निर्वाह किया है। सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता राजीव सिंह के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल न हो पाने का मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed