फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation started on lifting sand from Ganga for construction of National Highway

Bijnor News: नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए गंगा से रेत उठाने की जांच शुरू

Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Investigation started on lifting sand from Ganga for construction of National Highway
-प्रशासन और वन विभाग की टीम ने की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए सड़क किनारे गंगा की रेत डालकर भराव कर दिया गया है। खबर छपने के बाद इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

अमर उजाला ने नियमों पर विभागों की चुप्पी, चीख रही मनमानी शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। बैराज रोड पर नेशनल हाईवे-119 का निर्माण चल रहा है। इसके किनारे पर गंगा का रेत डालकर भराव किया जा रहा है। गंगा में किसी तरह का भी खनन नहीं किया जा सकता। क्योंकि इससे गंगा की जैव विविधता को खतरा है।
विज्ञापन

नियम के विरुद्ध गंगा से रेत निकालकर सड़क किनारे भराव किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर अवनीश कुमार, तहसीलदार अमरपाल सिंह, रेंजर महेश गौतम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उधर, डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि सभी स्टॉफ को सतर्क किया गया है। अभ्यारण्य क्षेत्र में कहीं भी रेत नहीं उठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed