{"_id":"60b676938ebc3e2027170132","slug":"investigation-started-after-developing-the-report-of-the-attack-into-the-murder-bijnor-news-mrt5408608125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर जांच शुरू
विज्ञापन

नूरपुर। डीजे बजाने से मना करने पर मारपीट के बाद हुई भूपेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की शाम लगे जाम को पांच घंटे बाद आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन मिलने के बाद खोला गया।
मोहल्ला ब्रह्मपुरी में शनिवार रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने को लेकर हुई मारपीट में मोहल्ला गोविंदनगर निवासी भूपेंद्र घायल हो गया था। उसकी पत्नी गुरमीत कौर ने इस मामले में ब्रह्मपुरी निवासी प्रेम सिंह, गुणवंत सिंह, दमनजीत तुषार, जसवेंद्र उर्फ बिजनौरी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार की तड़के उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो गए। देर शाम शव नूरपुर पहुंचा तो परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर शव को शिव मंदिर चौक पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने पर भी जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। सोमवार देर रात 10 बजे एडीएम और एसपी सिटी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर पांच घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने इस मामले में पहले से दर्ज जानलेवा हमले की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच मृतक भूपेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ चांदपुर शुभ सूचित ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।