{"_id":"652053c89be1ab713e04ad84","slug":"investigation-of-drain-construction-started-in-kotwali-dehat-block-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-12163-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोतवाली देहात ब्लाॅक में नाला निर्माण की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोतवाली देहात ब्लाॅक में नाला निर्माण की जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। कोतवाली ब्लॉक में मनरेगा में अनियमितताओं के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। अब लाखों की लागत से बने नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की जांच शुरू हो गई है।
सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार मनरेगा में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि ग्राम पंचायत कोतवाली में मनरेगा के अंतर्गत सुलभ शौचालय से लेकर थाने तक पानी निकासी के लिए करीब तीन माह पहले नाला बना था। नाले के निर्माण में करीब सात लाख की लागत आई थी। आरोप है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई। इस कारण बनने के कुछ दिन बाद ही नाले में गड़बड़ी सामने आने लगी। डीसी मनरेगा को जांच सौंपी गई। बता दें कि स्कूल की बाउंड्री में गड़बड़ी मिलने पर एक ठेकेदार और तकनीकी सहायक के खिलाफ बढ़ापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
डीसी मनरेगा आरबी यादव के अनुसार नाले की खुदाई कराई गई है। जांच रिपोर्ट तैयार हो रही है।