फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Investigation completed, charge sheet filed in court

जांच पूरी, कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र

Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Investigation completed, charge sheet filed in court
जांच पूरी, कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र
विज्ञापन

धामपुर। धर्म छिपाकर किशोरी पर शादी के लिए दबाव बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। सीओ ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया है।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते माह 15 दिसंबर को धामपुर थाने के गांव किरारखेड़ी निवासी मोहम्मद साकिब खुद को हिंदू बता थाने के ही पास के एक गांव की 11वीं कक्षा में पढ़ रही किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। किशोरी पर उसने अपना धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसके चंगुल से भाग निकली। किशोरी के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली धामपुर में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी फिलहाल जेल में है। बताया कि किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी मोहम्मद साकिब अशिक्षित है। वह वेल्डिंग का काम करता है। इस प्रकरण में उनके द्वारा जांच को पूरा करने के बाद आरोप पत्र को दो जनवरी को कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed