फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Introduced the students to the stories of Uttar Pradesh

साहू जैन कालेज में वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन

Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Introduced the students to the stories of Uttar Pradesh
नजीबाबाद (बिजनौर)। साहू जैन कॉलेज में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को वर्चुअल माध्यम से देश के इतिहास में प्रदेश की गाथाओं से परिचय कराया।
विज्ञापन

साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल के निर्देशन में अमृत महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। प्राचार्य एके मित्तल ने वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश की आजादी में ऐतिहासिक घटना चौरी-चौरा कांड के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि चार फरवरी 1922 को चौरी-चौरा में किसानों के एक समूह ने एक पुलिस चौकी में आग लगा दी। इस हमले में एक थानेदार और 21 सिपाहियों की मौत हो गई। इस घटना को इतिहास में चौरी चौरा कांड के नाम से जाना जाता है। डॉ. शुभा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश के हिंदी गौरव गाथा के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वह प्रदेश है, जहां सूरदास, कबीर, तुलसीदास जैसे महाकवियों ने जन्म लिया। जिनकी रचनाएं जीवन को आदर्श प्रदान करती हैं। डॉ. दीपक त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगीत की हर शैली का गायन, वादन और नृत्य होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विभिन्न कलाकारों के प्रति जागरूक किया। वर्चुअल कार्यक्रम में डॉ. बलराम, डॉ. एनपी सिंह, ओमवीर सिंह, हरविंदर सिंह समेत छात्र-छात्राओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed