फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   International Farmers Training Building will soon be built in Afzalgarh

Bijnor News: अफजलगढ़ में जल्द बनेगा अंतर राष्ट्रीय किसान प्रशिक्षण भवन

Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
International Farmers Training Building will soon be built in Afzalgarh
इस्लामपुर गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों ने दान में दी 10 बीघा जमीन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर (बिजनौर)। अफजलगढ़ के इस्लामपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन ट्रस्ट की ओर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय किसान प्रशिक्षण भवन का निर्माण होगा। इसके लिए इस्लामपुर के एक ही परिवार के आठ लोगों ने 10 बीघा जमीन टेस्ट को दान में दे दी है। बुधवार को दानदाताओं ने लिखा पढ़ी कर जमीन दान की।

भारतीय किसान यूनियन ट्रस्ट के ट्रस्टी गौरव टिकैत ने बताया कि संगठन की दृष्टि से जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। अफजलगढ़ के इस्लामपुर गांव में भाकियू ट्रस्ट की ओर से करीब 10 बीघा जमीन में अंतरराष्ट्रीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत भारतीय किसान यूनियन प्रशिक्षण भवन का निर्माण होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन

एक ही परिवार के आठ लोगों राजवीर गोसाई, दीपक गोसाई, अजय गोसाई, परवीन गोसाई, मालती देवी, दिशाली, सुशीला और सत्यवती देवी ने अपनी 10 बीघा जमीन ट्रस्ट को दान में दी है। सभी दानदाताओं ने बुधवार को तहसील में संबंधित जमीन को ट्रस्ट के नाम कर दी है। अब जल्द ही प्रशिक्षण भवन का निर्माण चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनू चौधरी सतवीर सिंह, जगदीश सिंह, तहसील अध्यक्ष कविराज, अशोक घटायम, अर्जुन बालियान, महेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, विजय जैन, सुनील प्रधान, नरदेव सिंह, इंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


पर्यटन की दृष्टि से भी उपयुक्त



ट्रस्ट की ओर से जिस गांव में प्रशिक्षण भवन का निर्माण किया जाएगा, वह पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यहां पर अमानगढ़ रेंज और कालागढ़ की वादियां स्थित है। कालागढ़ में एशिया का सबसे महत्वपूर्ण रामगंगा बांध है। यहां हर साल देश-विदेशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed