फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inter-unified math quiz competition held

अंतर सदनीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Thu, 12 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inter-unified math quiz competition held
अंतर सदनीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

कोतवाली देहात। बुधवार को केएस चिल्ड्रन एकेडमी कोतवाली में अंतरसदनीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीन से दस तक के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। क्विज चार भागों में विभक्त किया गया। क्विज मैथ्स विभाग के मुख्य अध्यापक नितेश कुमार के निर्देशन में पहला जनरल राउंड अभिषेक त्यागी, दूसरा रैपिड राउंड मेहविश, तीसरा स्लिप राउंड मानसी अग्रवाल तथा चौथा बजर राउंड का शुभम कुमार ने संचालन किया। सीनियर वर्ग के चारों राउंड में कक्षा सात से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जल सदन स्नेहा, विक्रम, उमंग व आदर्श प्रथम स्थान, वायु सदन द्व्रितीय स्थान और अग्नि सदन तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में कक्षा तीन से छह तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें भूमि सदन के जतिन, आस्था, अभय व नरगीश ने प्रथम स्थान, जल सदन द्वितीय स्थान व वायु सदन तृतीय स्थान पर रहा। आडियंस अनस, जुवेरिया, वैष्णवी, विक्रमादित्य, अबूजर ने सही उत्तर देकर प्रधानाचार्य व कोआर्डिनेटर रूमाना हसन द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया। जूरी मेंबर में आकाश भारद्वाज व शहला अध्यापिका ने निष्पक्ष निर्णय लिया। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed