{"_id":"627ea0f14087b906cd4152bc","slug":"inter-college-was-built-five-years-ago-now-studies-will-be-done-bijnor-news-mrt588481589","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल लग गए दाखिले शुरू करने के आदेश आने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल लग गए दाखिले शुरू करने के आदेश आने में
विज्ञापन
अफजलगढ़ में कन्या इंटर कॉलेज सुआवाला।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शासन का बेटियों का स्कूलों में आवश्यक रूप से दाखिला कराने पर जोर है। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर खुल रहे। जिले में चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खुले। परंतु इन कॉलेजों में बालिकाओं के दाखिले शुरू करने के आदेश आने में पांच साल लग गए।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा योजना व प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत दो, दो अर्थात कुल चार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन वर्ष 2017 में बनकर तैयार हो गए थे। भवनों का विभाग को हस्तांतरण भी हो गया था। आरोप है कि शासन से नवनिर्मित कालेजों के संचालन करने के कोई निर्देश नहीं मिले। जिससे कॉलेजों में दाखिले शुरू नहीं हुए। अभिभावक लगातार कॉलेजों में दाखिला शुरू करने की मांग कर रहे थे।
अब करीब पांच साल बाद नवनिर्मित चारों जीजीआईसी के संचालन के शासन से आदेश आए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार बताया कि विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छह से नौ व 11 में दाखिले शुरू हैं। चारों विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत तीन तीन शिक्षक राजकीय इंटर कालेजों से संबद्ध किए गए है ।
विज्ञापन
यहां खुले हैं नए जीजीआईसी
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार नए राजकीय बालिका इंटर कालेज मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक के गांव मीरापुर बांगर, अफजलगढ़ ब्लॉक के गांव सुआवाला, तथा धामपुर ब्लॉक के फतह उल्लापुर खास तथा नंगला नैन्सी में खुले हैं। एक कॉलेज के भवन निर्माण में करीब पांच करोड़ की लागत आई है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार कॉलेजों में पढ़ाई लिखाई समेत प्रयोगशाला, वाचनालय, पुस्तकालय , खेलकूद आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।