{"_id":"63640aeb3aee710af558dd76","slug":"inter-college-gate-fell-due-to-truck-collision-bijnor-news-mrt6120875196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से गिरा इंटर कॉलेज का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से गिरा इंटर कॉलेज का गेट
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से गिरा इंटर कॉलेज का गेट
अफजलगढ़। राजकीय आदर्श इंटर कालेज का मुख्य द्वार व दीवार का हिस्सा धान के बोरे मिल पर ले जा रहे ट्रक की टक्कर से गिर गया आसपास बैठे लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ।
कालागढ़ मार्ग स्थित राजकीय आदर्श इंटर कालेज के पुराने भवन में खाद्य विपणन विभाग की ओर से धान क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खरीदे गये धान से भरा ट्रक लेकर चालक मिल जा रहा है। जब वह विद्यालय के मुख्यद्वार के समीप पहुंचा उसकी टक्कर गेट व दीवार से हो गई। टक्कर लगने से जहां दीवार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गेट का एक बड़ा हिस्सा ट्रक के ऊपर लटका रह गया। हादसे के समीप ही चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे हुए थे, जिन्होंने वहां से भाग कर जान बचाई वहीं दीवार व गेट के मलबे में दबकर एक बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की हादसे के दौरान कोई व्यक्ति गेट व दीवार के नीचे नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना का निरीक्षण किया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस ने वहां से हटाया। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर ट्रक के ऊपर रखा गेट का पिलर वहां से हटवाया। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर क्षतिग्रस्त बाइक के नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने की मांग की।