{"_id":"68e00def5bb4af1b5f0705f5","slug":"instructors-roared-at-the-bsa-office-and-staged-a-sit-in-bijnor-news-c-27-1-bij1027-161858-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीएसए कार्यालय पर गरजे अनुदेशक, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीएसए कार्यालय पर गरजे अनुदेशक, धरना दिया
Fri, 03 Oct 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे अनुदेशक। संवाद
बिजनौर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशक आरती के आत्महत्या प्रकरण पर अनुदेशकों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिन्होंने स्कूल में किए जा रहे उत्पीड़न के चलते आत्महत्या का आरोप लगाया। प्रताड़ित करने वाले विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, उसके पति और बहन पर कार्रवाई करने की मांग की।
परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले अनुदेशक बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीएसए को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पति-पत्नी और साली उच्च प्राथमिक विद्यालय नजीबाबाद में ही कार्यरत हैं। उन्होंने तीनों पर अनुदेशक आरती को बिना वजह परेशान करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि परेशान होकर आरती ने अगस्त माह में विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट शेयर किया था। इसके बाद अब सोमवार को आरती ने आत्महत्या कर ली।
आरोप है कि आरती से सामाजिक विषय पढ़वाया जा रहा था। 15 अगस्त को विद्यालय में तिरंगा बना हुआ केक काटा। जिसका वीडियो आरती ने बनाया। इसके अलावा केक काटने वाले अध्यापकों पर बच्चों से अपने घर पर साफ-सफाई करने का भी आरोप है। अनुदेशकों ने आरती को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, पिंकी, रीना, अनुराधा, रेखा रानी, सिद्धार्थ कुमार, जितेंद्र प्रसाद, कामेंद्र सिंह, मोनू सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।