{"_id":"637fb2997b9a12156552fbdc","slug":"instructions-to-the-tenants-to-deposit-the-rent-in-ten-days-dhampur-news-mrt6150602183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किराएदारों को दस दिन में किराया जमा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किराएदारों को दस दिन में किराया जमा करने के निर्देश
विज्ञापन
किराएदारों को दस दिन में किराया जमा करने के निर्देश
धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने केएम इंटर कॉलेज के किरायेदारों को हिदायत दी है कि यदि उन्होंने दस दिन के भीतर किराया जमा नहीं किया तो उनकी किराएदारी को निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद कुछ लोगों ने किराया जमा करना शुरू कर दिया है।
एसडीएम केएम इंटर कॉलेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी के पदेन प्रबंधक हैं। पिछले दिनों बैठक में उन्होंने सभी सदस्यों को हिदायत दी थी कि वह किसी भी हालत में कॉलेज की संपत्ति की किराएदारी को लंबित न होने दें। समय से किराया जमा कराने का प्रयास करें। एसडीएम की सख्ती से कुछ लोगों ने किराया जमा कर दिया है। जिन लोगों की ओर से अभी तक जमा नहीं हुआ है उन्हें दस दिन का वक्त दिया गया है। बताया गया कि सुमंगलम फार्म हाउस पर लगभग 5,38,800 रुपये तीन साल से किराएदारी बकाया है। इनमें से किराएदार ने ढाई लाख रुपये किराया जमा कर दिया है। किराएदार इकरामुद्दीन पर 38 माह का करीब 25,565 रुपये किरादारी बकाया है। इसमें से 10,592 रुपये जमा कर दिए हैं। बाकी और किसी किरायेदार ने किराया जमा नहीं किया है। एसडीएम ने कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र को सभी किरायेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।