{"_id":"5fce78348ebc3ecf8243e80c","slug":"instructions-to-stop-salary-of-nine-blos-if-found-absent-bijnor-news-mrt5145505109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिलने पर नौ बीएलओ के वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिलने पर नौ बीएलओ के वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नौ बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) अनुपस्थित मिले। अब इन बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न बूथों पर लगी है। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार के अनुसार निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उदासीनता व लापरवाही की जा रही है। ऐसे नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पल्लवी, ग्राम नवलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बीएलओ सहायक अध्यापक समीरन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकसूदनपुर नंद उर्फ झलरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिजनौर में रोजगार सेवक समीरन घोष, नई बस्ती बी-4 स्थित कांशीराम कालोनी आवास विकास बिजनौर की बीएलओ आंगनबाड़ी दीपा रानी, इसी बूथ के बीएलओ ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार, प्राथमिक विद्यालय रामपुर बकली शिक्षामित्र सुमन, रहीमिया पब्लिक स्कूल बिजनौर की आंगनबाड़ी रंजीता सैनी अनुपस्थित मिले। तहसीलदार के मुताबिक इन सभी के वेतन रोकने के लिए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अफसरों को इसकी सूचना दे दी गई है।