{"_id":"5ebc1f308ebc3e907c6855b5","slug":"instructions-for-entrepreneurs-to-take-precautions-bijnor-news-mrt4816476110","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को सावधानी बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को सावधानी बरतने के निर्देश
विज्ञापन
उद्यमियों को सावधानी बरतने के निर्देश
नगीना। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने नगीना के काष्ठ कला उद्यमियों से अपने व्यवसाय चलाते समय कोरोना से बचाव की सभी सावधानियां बरतने का आह्वान किया।
प्रमुख काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम के प्रतिष्ठान पर प्रमुख उद्यमियों की बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपने कारखाने चलाते समय मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम पर लगाएं तथा सभी के मुंह पर मास्क भी लगा हो। उन्होंने कारखाने को पूरी तरह लगातार सैनिटाइज करते रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने का भी आह्वान किया। उन्होंने लॉकडाउन का अनुपालन करने के लिए अपने सभी कारीगरों को संस्था का परिचय पत्र मुहैया कराने का भी आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख काष्ठ कला उद्यमी इरशाद मुल्तानी, खुर्शीद कुरैशी, इश्तियाक अहमद बाबू भाई, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।