{"_id":"626838d9263c310e4f2c8220","slug":"inspection-of-petrol-pump-caught-cheating-bijnor-news-mrt586179043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप का निरीक्षण, पकड़ी गई घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप का निरीक्षण, पकड़ी गई घटतौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप का निरीक्षण, पकड़ी गई घटतौली
नगीना। शासन के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के दौरान एक पेट्रोल पंप पर घट तौली पाई गई, जबकि एक पेट्रोल पंप पर मशीन की नोजिल खराब पाए जाने पर तेल का नमूना लिया गया।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा नगर के 3 पेट्रोल पंपों को चेक किया गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित बैजनाथ एंड संस पर एक मशीन की नॉजिल खराब मिलने पर तेल का सैंपल लिया गया तथा मशीन को बंद करा दिया गया। उन्होंने बताया कि अग्रवाल ऑटो मोबाइल पर दो मशीनों में घटतौली पाई गई। एसडीएम ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर एक मशीन में 20 एमएल से अधिक तथा दूसरी मशीन में 30 एमएल से अधिक की घटतौली मिली। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नगीना पूर्ति निरीक्षक, बाट माप निरीक्षक तथा कंपनी के अधिकारी आदि मौजूद रहे।