{"_id":"5ff4b2298ebc3e2f2679d07c","slug":"inspection-of-land-marked-for-pac-women-s-battalion-nazibabad-news-mrt5190732187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी महिला बटालियन के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी महिला बटालियन के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में पीएसी महिला बटालियन के भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बरकातपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण की भी समीक्षा की।
नांगलसोती क्षेत्र में पीएसी महिला बटालियन भवन निर्माण के लिए चिह्नित गंगा खादर क्षेत्र की भूमि का जल्द ही आईजी पीएसी निरीक्षण करेंगे। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने नांगलसोती से करीब दो किलोमीटर दूर गंगा घाट क्षेत्र में चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नांगलसोती के गंगा घाट और रायपुर खास में 20-20 हेक्टेयर भूमि पीएसी महिला बटालियन के लिए चिह्नित की है।
एसपी ने पीएसी महिला बटालियन के लिए भवन निर्माण से जुड़े रास्तों का भी अवलोकन किया। हरचंदपुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर पक्का और इतना ही कच्चा मार्ग पीएसी महिला बटालियन भवन से जुड़ी भूमि तक पहुंचता है। एसपी ने खानपुर तिराहे से भी चिह्नित भूमि के रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने नांगलसोती क्षेत्र में बरकातपुर के निकट पुलिस चौकी निर्माण की स्थिति की भी नांगलसोती थाने के कार्यवाहक प्रभारी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में समीक्षा की।
विज्ञापन
एजाज