{"_id":"61018b058ebc3e58300b25cd","slug":"inspected-revenue-and-development-works-nazibabad-news-mrt5494505128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने राजस्व एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने राजस्व एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण
नजीबाबाद के जालबपुर गूदड़ में निर्माणधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
Link Copied
नजीबाबाद। एसडीएम परमानंद झा ने ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ पहुंचकर विकास और राजस्व कार्यों का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, प्रधानपति हिमांशु चौहान की उपस्थिति में एसडीएम ने ग्राम पंचायत के तालाब और कृषि खातों का निरीक्षण किया। 350 खातों के निरीक्षण के दौरान खतौनी में सभी विरासत दर्ज पाई गईं। एसडीएम ने प्रधानमंत्री आवास, सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति से जुड़े हैंडपंपों आदि का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्राम प्रधान को पुरानी सड़कों, नालियों और हाल ही में गिरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल तत्काल बनवाने के ग्राम पंचायत को निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्राम पंचायत के लिए निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण प्रस्तावित है। एसडीएम परमानंद झा ने राजस्व विभाग के सत्यापन के दौरान स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के लिए 200 वर्गमीटर जमीन स्वास्थ्य विभाग को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।