फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inogracation of Five power house In bijnor

पांच बिजलीघरों का शिलान्यास

Sun, 23 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 23 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सदर विधायक कुंवरानी रुचिवीरा ने शनिवार को अपने विधान सभा क्षेत्र के पांच बिजलीघरों को शिलान्यास किया। कहा इनका निर्माण होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी और आपूर्ति में सुधार आएगा।
विज्ञापन



विधायक ने विद्युत उप केंद्र झालू पर बिजनौर विधान सभा में 33 केवीए के नांगल जट, चौकपुरी, फजलपुर, फरीदपुर उद्दा और पीली चौकी द्वितीय विद्युत उप केंद्रों का  शिलान्यास किया। कुंवरानी रुचिवीरा ने अपने ग्यारह माह की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने विद्युतीकरण के क्षेत्र में कई अहम काम किए हैं।
विज्ञापन


शासन ने बिजलीघरों के निर्माण के लिए 21.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। उन्होंने कहा विधान सभा क्षेत्र में तीन कस्बे आते हैं। इन तीनों कस्बों एवं प्रत्येक गांव तक एक साल तक बिजली व्यवस्था में सुधार लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकपुरी और नांगल जट में विद्युत केंद्र के निर्माण से झालू क्षेत्र की विद्युत समस्या का निदान हो जाएगा। ओवरलोड कम हो जाएगा। बार बार ट्रिपिंग की समस्या भी नहीं होगी। इस अवसर पर बिजनौर एक्सईएन अजय गर्ग, एसडीओ ब्रहमपाल सिंह और शोभित कुमार, सपा नेता खुशनूद खां, राजपाल सिंह, लेखराज प्रधान, सिकंदर आलम आदि रहे।


शीघ्र बिजली समस्या हल होगी
नगीना।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा विधायक मनोज पारस ने नगीना में 4.53 करोड़ रुपये लागत से बनाए बिजलीघर का शिलान्यास किया। उसने विधान सभा क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया कि यदि उन्हें मिनी स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध हो जाती है तो स्टेडियम के निर्माण के लिए वे कोशिश कर तीन माह में धन आवंटन करा कर कार्य शुरू कर देंगे। विधायक ने सरकार की नीतियों की प्रशंसा की।


नगीना विद्युत उपखंड परिसर में अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग की अध्यक्षता और समाजसेवी परवेज आदिल माही के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज पारस ने बताया 33 केवी के बिजलीघर से नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई की समस्या का समाधान हो गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत की समस्या का समाधान शीघ्र हो सकेगा।


मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी को जुल्फकार आलम, एसडीओ विद्युत राहुल गौतम, जेई रामलाल, मास्टर हरपाल सिंह, सुल्तान राइन, काष्ठ कला उद्यमी इरशाद मुलतानी, जिला पंचायत सदस्य आलोक चौधरी, लोहिया वाहनी के जिलाध्यक्ष हाजी रोशन, सपा के शिवकुमार गोस्वामी, मनोज पारस के भाई धर्मेन्द्र पारस, ने विचार व्यक्त किए। अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग और एसडीओ राहुल गौतम ने मनोज पारस को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed