{"_id":"63822045467a7c76bd07645d","slug":"innocent-girl-was-killed-by-mother-by-pressing-her-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की ममता हुई शर्मसार: डेढ़ साल की बेटी की मुंह और नाक दबाकर की हत्या, पति से मनमुटाव बना मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की ममता हुई शर्मसार: डेढ़ साल की बेटी की मुंह और नाक दबाकर की हत्या, पति से मनमुटाव बना मौत का कारण
Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
सार
बीएसएफ जवान ने पुलिस को तहरीर देकर मनमुटाव के चलते पत्नी शिवानी पर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारने की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
दृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को मां ने मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में औरंगपुर भिक्कू निवासी बीएसएफ जवान की डेढ़ वर्षीय पुत्री दृष्टि की मुंह और नाक दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिजनौर के नजीबाबाद तहसील के गांव औरंगपुर भिक्कू निवासी बीएसएफ जवान अंकित कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी दृष्टि की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गई। बीएसएफ जवान ने पुलिस को तहरीर देकर मनमुटाव के चलते पत्नी शिवानी पर उसकी बेटी को मौत के घाट उतारने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में बालिका की मां और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मासूम की मौत की जांच थाना प्रभारी नरेंद्र गौड़ कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका का मुंह और नाक दबाने से मौत की पुष्टि होने और पिता द्वारा पत्नी के खिलाफ तहरीर सौंपने के बाद महिला फिलहाल परिजनों की देखरेख में घर पर ही है। बताया जाता है कि बीएसएफ जवान और हत्यारोपी महिला दोनों की दूसरी शादी हुई है।
विज्ञापन