फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Innerwheel honored social workers

इनरव्हील ने समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित

Tue, 04 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Innerwheel honored social workers
नजीबाबाद में नारी सशक्तिकरण सम्मान प्रदान करतीं इनरव्हील क्लब पदाधिकरी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब की ओर से सशक्त नारी सशक्त भारत अभियान के अंतर्गत बिजनौर की समाजसेवी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में सविता अग्रवाल और सविता शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब की ओर से नवरात्र पर सशक्त नारी सशक्त भारत अभियान का शुभारंभ हुआ नीरू तागरा के आवास पर क्लब के अध्यक्ष रमेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर की समाजसेवी महिलाओं को स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के लिए नारी सशक्तिकरण सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष सविता अग्रवाल और समाजसेवी सविता शर्मा को शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रमा अग्रवाल और नीरू तागरा ने सम्मानित महिलाओं की समाजसेवा से परिचय कराया। रश्मि अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में सचिव सीमा कपूर, तनु गोयल, उमा रानी, अरुण गोयल, मीरा मित्तल, सुमन मिश्रा, ममता तायल, राजनी तागरा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed