{"_id":"664bdd97c75da8f1d8068064","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123957-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बिजनौर के कस्बा झालू के गांव हसनपुर काजी के जंगल में पटाखा फैक्टरी में झुलसे युवक चिंकू उपचार क
झालू/बिजनौर। क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में रविवार को हुए धमाके में घायल गांव खारी निवासी चिंकू (19) पुत्र अनूप की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
झालू के समीप गंगोड़ा रोड पर हसनपुर काजी के जंगलों में संचालित पटाखा फैक्टरी में रविवार सुबह तेज धमाका हो गया था। धमाके में गोपालपुर निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चिंकू की मौत हो गई। चिंकू कुछ माह पहले ही पटाखा फैक्टरी में काम करने गया था। वहीं गांव खारी में चिंकू का शव पहुंचने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी कोहराम मच गया।
हादसे में घायल गोपालपुर निवासी रजत (24) पुत्र ओमप्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। रजत का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले उसका इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर किया। हल्दौर थानाध्यक्ष ने चिंकू की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि चिंकू का सोमवार दोपहर में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव घर ले गए। इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार सोमवार को गंगा बैराज पर किया गया।