फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Injured leopard cub found lying on the side of the highway

Bijnor News: हाइवे किनारे पड़ा मिला गुलदार का घायल शावक

Tue, 30 Jan 2024 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Injured leopard cub found lying on the side of the highway
रेहड़ मैं हाईवे पर मिला घायल गुलदार
वन कर्मी उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रेहड़(बिजनौर)। थाना क्षेत्र में राजनगर के समीप हाइवे के किनारे गुलदार का घायल शावक पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे वन कर्मी उपचार के बाद शावक को नगीना रेंज कार्यालय ले गए।

मंगलवार की देर शाम राहगीरों ने बनैली नदी पुल एवं राजनगर के मध्य हाइवे किनारे एक गुलदार के शावक को घायल अवस्था में पड़ा देखा। शावक को देख राहगीर भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे और शावक का उपचार कराया।
विज्ञापन

वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया की जख्मी अवस्था में मिले शावक की आयु छह सात माह के आसपास है। माना जा रहा है की किसी अज्ञात वाहन से टकराकर गुलदार जख्मी हुआ है। घटना से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को नगीना रेंज कार्यालय ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed