फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Information about electricity bill and schemes will reach through SMS

Bijnor News: बिजनौर - एसएमएस से पहुंचेगा बिजली बिल और योजनाओं की जानकारी

Wed, 22 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Information about electricity bill and schemes will reach through SMS
- बिजनौर सर्किल में 214611 उपभोक्ताओं की हुई केवाईसी
विज्ञापन

- केवाईसी पखवाड़े में कर्मचारी कर रहे मोबाइल नंबर अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ऊर्जा निगम अपने उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से बिजली बिल तथा विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए
ऊर्जा निगम केवाईसी पखवाड़ा चलाकर उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट कर रहा है। बिजनौर सर्किल में करीब 64 हजार विद्युत उपभोक्ता केवाईसी से शेष रह गए।
बिजनौर सर्किल में 279207 उपभोक्ता हैं। विभाग की ओर से मीटर रीडर, बिल जमा करने वाले काउंटर आदि के माध्यम से जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, आधार नंबर अपडेट नहीं थे उन्हें फीड अपडेट किया जा रहा है। काफी उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं। अफसरों के अनुसार 214611 उपभोक्ताओं का केवाईसी हो गया है और अभी 64596 विद्युत उपभोक्ता शेष रह गए। इनके मोबाइल नंबर अपडेट कराने का कार्य किया जा रहा है। इन उपभोक्ताओं के पास बिजली जमा करने की अंतिम तिथि, धनराशि, बिजली कटौती, छूट की योजना आदि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
एक नजर में उपभोक्ता
कुल उपभोक्ता - 279207
केवाईसी वाले उपभोक्ता - 214611
केवाईसी से शेष उपभोक्ता - 64596
(नोट यह आंकड़े विभाग से लिए हुए हैं।)
बोले अधिकारी
केवाईसी पखवाड़े के तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर बिजली बिल व अन्य योजनाओं की जानकारी पहुंचेंगी।
- एके पांडेय, अधिशासी अभियंता बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed