फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Information about BJP's policies

पदयात्रा कर दी भाजपा की नीतियों की जानकारी

Sat, 01 Dec 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 01 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Information about BJP's policies
बिजनौर में पदयात्रा में निकालते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा का संदेश जनता के घर-घर पहुंचाने के लिए पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियां घर-घर पहुंचाकर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में देश का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां, राजकाज को जनता के बीच ले जाकर केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाने को मेहनत करने की अपील की। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने कहा कि पदयात्रियों को घर-घर जाकर संपर्क करना है। जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बतानी हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से भी संपर्क करना है। पदयात्रा को सांसद भारतेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा में चौधरी चरण सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा की नीतियां बताईं। पदयात्रा अनेक मार्गों से होकर वापस प्रदर्शनी मैदान आकर समाप्त हुई। पदयात्रा में चांदपुर विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा, डा.भुवनेंद्र चौधरी, अंकित कुमार डोडवाल, युवा मोर्चे के विनीत चौधरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, गार्गी अग्रवाल, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, हेमेंद्रपाल सिंह, डा.तेजपाल वर्मा, डा.बीरबल सिंह, सविता शर्मा, जिला कार्यालय प्रमुख राहुल चौधरी, सुभाष वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, धीर सिंह, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर में भाजपा की पदयात्रा के शुभारंभ पर नगीना सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश व देश का सबसे अधिक विकास हुआ है। भाजपा सरकार में गरीबों व शोषितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं हैं, जिनका सभी वर्गों के लोगो को समान रूप से लाभ मिल रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आने वाला समय भी भाजपा का ही है तथा देश में एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। पदयात्रा प्रभारी सीपी सिंह ने अपने संबोधन में यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उक्त यात्रा 15 दिसंबर तक विधानसभा के सभी गांवों में निकाली जाएगी।युवा भाजपा नेता आयुष चौहान ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता। पदयात्रा राजा का ताजपुर के सभी मुख्य मार्गों से होती हुई वापस गौरीशंकर धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सीपी सिंह, सांसद यशवंत सिंह, अवनी सिंह, आयुष चौहान, राजा इंद्रजीत सिंह, अशोक राजपूत, पुष्पेंद्र शेखावत, विनीत देवरा, सुरेश सैनी, सुभाष चौहान, सुनील सैनी,  ममता शर्मा, अलीशा सिद्दीकी, रामकुमार कश्यप, अवधेश राणा आदि भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे ।       
विज्ञापन
विज्ञापन

नहटौर में भाजपाइयों ने पदयात्रा के माध्यम से पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। पदयात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार ने पार्टी का झंडा  दिखाकर किया। विकास विकास खंड स्थित शहीद स्मारक पर सैकड़ों भाजपाई एकत्रित हुए। 2019 के चुनाव के चलते भाजपाई जनता को जागरूक करने के लिए पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, नवनिहाल सिंह ,ब्लॉक प्रमुख मृणाल त्यागी, प्रमोद चौहान  आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नगीना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सत्यवीर त्यागी, नगीना विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी संजय चौहान के नेतृत्व में पदयात्रा स्टेशन रोड होते हुए मंडी मौलगंज पहुंची। वहां भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष शािव शंकर सक्सेना, भूरे सिंह, युवा नगर अध्यक्ष मोहक अग्रवाल, युवा जिला मंत्री आशु विश्नोई, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.भूपेश चौहान, जिला सहसंयोजक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग , मोहित गोयल, अमित गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री क़य्यूम राइन आदि मौजूद रहे।  

चांदपुर में  चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पंचवटी पर एकत्र हुए। पल्लव अग्रवाल की अध्यक्षता व सुधींद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में विधायक कमलेश सैनी व क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह मलिक, अशोक कुमार नेताजी, नीरज शर्मा ने पदयात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया। विधायक ने कार्यकर्ताओं की टोलियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। विवेक कर्णवाल, राजन, नीरज शर्मा, डा.योगेंद्र सिंह, राजेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, प्रशांत जोशी, अमित अग्रवाल, विपुल तायल, मांगेेराम, धमेंद्र प्रजापति, डा.रामप्रकाश शर्मा, पुष्कर सिंह, पुरूपेंद्र सिंह, पातीराम शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

‘मेरा घर, भाजपा का घर’ नारे के उद्घोष के साथ शुरू हुई पदयात्रा
धामपुर में पार्टी हाईकमान के आदेश पर नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुनील भराला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद ‘मेरा घर, भाजपा का घर’ के नारे के साथ यूपी और केंद्र की सरकारों की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा शुरू की, जो 15 दिसंबर चलेगी।
 भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को 12 बजे पालिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। प्रभारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को सरकारों द्वारा हुए विकास की जानकारी जन जन तक देनी है। इस उद्देश्य से पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के लिए छह टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के बार में अवगत कराएगी। सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना के तहत धामपुर पालिका में अब तक 70 लोगों को दो दो लाख की धनराशि आशियाना बनाने, 236 को 50 -50 हजार रुपये टूटे मकानों को सही कराने का दिए जा चुके हैं। स्वच्छ शौचालयों तो घर घर में बनवाए गए।
उन्होंने कहा कि नौ व दस दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने का संकल्प लेने के लिए दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में एक-एक कार्यकर्ता को पहुंचना है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, राजवीर गहलोत, भूपेंद्र बॉबी, रश्मि शर्मा रावल,  राजू गुप्ता,  राकेश चौधरी, कामेश्वर राजपूत , भूपेंद्र सैनी,  दिनेश सैनी , पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह,  पूर्व सांसद एल बी रावल,  पुरुषोत्तम अग्रवाल,  चेयरमैन राजू गुप्ता,  नीरजा सिंह , हरकेश सिंह , प्रमोद राठी धर्मवीर सिंह , मदन सिंह,  परशुराम सैनी, राजेंद्र कात्यायन, अनिल गोयल रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के विधायक अशोक राणा को पद यात्रा का शुभारंभ करने को कार्यक्रम में पहुंचना था। परंत उनकी तबियत खराब होन से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। लोकसभा प्रभारी ने ही पद यात्रा का शुभारंभ कराया।


चार मंडल अध्यक्ष करेंगे पदयात्रा का नेतृत्व
नजीबाबाद में भाजपा की चार मंडलों की पदयात्रा नजीबाबाद से शुरू हुई। 15 दिसंबर 2018 तक भाजपाई अपने मंडलों में पदयात्रा निकालकर मिशन 2019 के लिए जनजागृति अभियान चलाएंगे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक और राजीव अग्रवाल ने भाजपा पदयात्रा को रवा राजपूत धर्मशाला से रवाना किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, गजरौला पाईमार के अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, भागूवाला के मंडल अध्यक्ष कमल सैनी और नागंलसोती के मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा को अपने अपने क्षेत्रों में पदयात्रा कार्यक्रम के लिए रवाना किया। पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आशु अग्रवाल, राजारामपाल, संजय त्यागी, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजन टंडन गोल्डी, रुस्तम यादव, अभिषेक पंडित, ईशम सिंह, शुभम ग्रोवर, राकेश कौशिक, मंजू शर्मा, मोनिका यादव, ज्योति शर्मा, मनीषा, ललित वर्मा, संजय कर्णवाल, अभिषेक तड़ियाल, दीपक कर्णवाल, नमन गुप्ता, मोनू वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed