{"_id":"6a2867151acb6f1cda04384a","slug":"inflation-has-ruined-the-kitchen-budget-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-181794-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महंगाई की मार से रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महंगाई की मार से रसोई का बजट बिगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। लगातार बढ़ती महंगाई आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ने लगी है। दाल, खाद्य तेल, मसाले की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान गृहिणियों पर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का असर पड़ रहा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 926 रुपये से बढ़कर 955 रुपये हो गई है, जिससे परिवारों का मासिक खर्च और बढ़ गया है।
महिलाओं का कहना है कि रसोई गैस हर घर की जरूरत है। इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ता है। महिलाओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं और रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि आम परिवारों को महंगाई से कुछ राहत मिल सके। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं का कहना है कि रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। पहले जहां सीमित आय में पूरे महीने का बजट आसानी से बन जाता था, वहीं अब हर महीने खर्च बढ़ने से बचत करना कठिन हो गया है।
गृहिणी सीमा देवी ने बताया कि दालों और खाद्य पदार्थों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। मध्यमवर्ग के परिवार अब खर्चों में कटौती करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ज्योति चौधरी का कहना है कि मध्यमवर्गीय परिवारों पर महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और अन्य खर्चों के बीच रसोई का बजट संभालना चुनौती बन गया है।