फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   India's identity is being made in the world: Shishram

भारत की विश्व में बन रही पहचान : शीशराम

Sun, 25 Feb 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
India's identity is being made in the world: Shishram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


स्योहारा। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की पहचान बन रही है। लोक सभा चुनाव में इस बार भाजपा 400 सीटें प्राप्त कर तीसरी बार सरकार बनाने का काम करेगी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
शुक्रवार को अकरम अंसारी के आवास पर पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने कहा कि भाजपा सरकार में जो योजनाएं बनाई गई, वे महिला, गरीब, किसान, युवा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। आर्टिकल 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू कश्मीर में दलितों और आदिवासियों को आरक्षण सहित अन्य सुविधाएं मिल सकी हैं। आज देश के सभी वर्गों को बराबर का सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार में सहित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बता दें कि शीशराम 1999 से 2004 तक बिजनौर लोकसभा सुरक्षित सीट से सांसद रहे हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ब्रजमोहन रवि, अदनान अंसारी, सरफराज सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed