फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indian Culture Knowledge Test: Gita and Khushi Pratham

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी हुए पुरस्कृत

Fri, 31 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indian Culture Knowledge Test: Gita and Khushi Pratham
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में गीता और खुशी ने बाजी मारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ की ओर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की गीता राजूपत और मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव जितेंद्र सिंह, मधुबाला गुप्ता की उपस्थिति में डॉ.दीपक कुमार के निर्देशन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जज रामअवतार सिंह, अवनीश कुमार अग्रवाल एवं डॉ.केसी मठपाल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय स्तर पर रमा जैन कन्या महाविद्यालय की गीता राजपूत ने प्रथम, एनआईआई कॉलेज के फरहाज अहमद ने द्वितीय तथा साहू जैन महाविद्यालय की तनाज अंजुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज स्तर पर मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की खुशी ने प्रथम, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज की प्रीति ने द्वितीय, साहू छजमलदास रामरक्षपाल इंटर कॉलेज की चाहत चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में रमा जैन कन्या महाविद्यालय की गीता राजपूत, हेमलता, प्राची रानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नार्थ इंडिया कालेज ऑफ हायर एजूकेशन की फरहाज अहमद, संजीव कुमार, किरन रानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहू जैन महाविद्यालय की तनाज अंजुम, परमजीत कौर, उमंग रानी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की खुशी, समीरा जहान, मदीहा रहमान ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। आचार्य आरएन केला कन्या इंटर कालेज की प्रीति, प्रियांशी, मेघा रावत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहू छजमलदास रामरक्षपाल इंटर कालेज की चाहत चौधरी, वंशिका टांक, भावना कर्णवाल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमडीएम के साहिल, देव कुमार, प्रणव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास जूनियर हाई स्कूल की जेआर सिंह, रितिका, हरिराज ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लाला मग्घूशरण सरस्वती विद्या मंदिर पीयूष, तनीष, दीपक ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर दिनेश चौबे, कैलाश चंद, हरीश शर्मा, लाल किशन, सत्यप्रकाश गुप्ता, छतरपाल, सुमन वर्मा, राज भटनागर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed