फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   India will develop with the mutual coordination of public representatives

जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से विकसित होगा भारत : ऐश्वर्य चौधरी

Mon, 18 Dec 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
India will develop with the mutual coordination of public representatives
- सम्मेलन का आयोजन कर प्रधानों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी द्वारा प्रधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन कियाश्या, जिसमें ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि प्रधान, प्रमुख, विधायक और सांसद आपस में सम्मान व समन्वय स्थापित कर कार्य करें, तो वो दिन दूर नहीं है। जब भारत सोने की चिड़िया बनेगा। मौसम चौधरी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत संकल्प में गांव की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
एक बैक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि समाज की दिशा तय करने में प्रधान वीर योद्धा है। भारत को विकसित बनाने के लिए प्रधान महत्वपूर्ण हैं। भारत तब विकसित होगा जब हमारे गांव विकसित होंगे। सरकार की 17 से अधिक योजनाओं को हम पूरी तरह धरातल पर उतार दें, तो पंचायतों का समुचित विकास होगा। पहले गांव देहात में गरीब व्यक्ति को इलाज के लिए साहूकार से कर्ज लेना पड़ता था। आज आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था ने पांच लाख तक के इलाज मुफ्त व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, सत्येंद्र बालियां, प्रधान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ललित शर्मा, रानी लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित व दस मीटर एयर गन की राष्ट्रीय खिलाड़ी आकांशा चौधरी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ऐश्वर्य मौसम चौधरी द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ी आकांशा चौधरी को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि व लैपटॉप भेंट किया। सम्मेलन के अंत में सभी प्रधानों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष प्रधान संगठन ललित शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हल्दौर विजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख जनसठ नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर देवमल उदयपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल, ब्लॉक प्रमुख जलीलपुर कपिल चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि धारीवाल, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह मुजफ्फरनगर, संजीव भुईयार, चंद्रशेखर एडवोकेट, मनोज वाल्मीकि, उत्तम सिंह, लुधियान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed