फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   india Team Rahul , Rohit knock

इंडिया टीम में राहुल, रोहित की दस्तक

Mon, 12 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 12 Oct 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रो-कबड्डी लीग में सभी को अपना मुरीद करने वाले जिले के लाल राहुल और रोहित ने टीम इंडिया में एंट्री के लिए दस्तक दे दी है। दोनों गांधीनगर में होने नेशनल टीम में सेलेक्शन के लिए आयोजित हो रहे कैंप में भाग लेंगे। इस कैंप में चुने जाने वाले रोहित और राहुल जिले के पहले खिलाड़ी हैं। कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने पर दोनों को नेशनल टीम में एंट्री मिल सकती है।
विज्ञापन



साल 2014 में शुरू हुई प्रो कबड्डी लीग में जिले के गांव जलालपुर के राहुल ने तेलुगू टाइटंस की ओर से खेलते हुए सभी को अपने खेल का दीवाना बना दिया था। राहुल ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक जीते थे। राहुल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। इस साल हुई लीग में भी राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। राहुल को बीते साल थाईलैंड में हुए बीच कबड्डी टूर्नामेंट का कप्तान भी बनाया गया था। वहीं रोहित ने इस साल दबंग दिल्ली टीम की ओर से खेलते हुए कई अहम मौकों पर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन



 दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनको कैंप के लिए चुना गया है। कई साल से यूपी से किसी भी खिलाड़ी का चयन इस कैंप के लिए नहीं हुआ था। इस बार भी इन दोनों को ही कैंप के लिए चुना गया है, जो इन खिलाड़ियों की उपलब्धि को और खास कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कबड्डी संघ सचिव व प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली के कोच रहे अरविंद कुमार के मुताबिक राहुल और रोहित दोनों ही बहुत शानदार खिलाड़ी  हैं। दोनों कैंप में अपने नैसर्गिक खेल खेलेंगे तो उनका चयन आराम से टीम इंडिया में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed