फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   India's team won bronze, Lavi's performance was superb

भारत की टीम ने जीता कांस्य, शानदार रहा लवी का प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
India's team won bronze, Lavi's performance was superb
ईरान में अंडर-18 वॉलीबॉल एशियाड चैंपियनशिप में कास्य पदक जीतन के बाद खुशी मनाती इंडिया की टीम। - फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात (बिजनौर)। ईरान के तेहरान में हुई वालीबाल एशियन चैंपियनशिप में अंडर 18 भारतीय टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बिजनौर के लाल लवी चौधरी ने भारत की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। लवी चौधरी के घर भारतीय टीम के पदक जीतने का समाचार पहुंचते ही ग्रामीणों ने हर्ष व्याप्त हो गया। लवी चौधरी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

ईरान के शहर तेहरान में खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में भारत की टीम ने कोरिया की टीम को 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी लवी चौधरी भी कांस्य पदक विजेता टीम में शामिल रहा। लवी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भी लवी ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत की टीम ने कोरिया की टीम को 25-21, 25-20, 27-25, 18-25, 15-13 से हराया। बेहद रोमांचक मुकाबला पांच सेट तक चला।
विज्ञापन

समग्र प्रयास से मिली जीत
लवी चौधरी ने तेहरान से फोन पर खास बातचीत में अमर उजाला को बताया कि मुकाबला बेहद कड़ा रहा। पूरे टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में केवल ईरान से हार गया। भारत ने बाकी सभी मैच जीते। भारत ने लीग मैचों में थाईलैंड, कोरिया तथा चीन ताइपे को हराया जबकि ईरान से बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय सेमीफाइनल में हार गई थी। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत ने कोरिया की टीम को 3-2 से हराया। लवी चौधरी ने बताया कि पूरी टीम बेहतरीन खेली। समग्र प्रयास से ही जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने की खबर मिलते ही लवी चौधरी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लवी चौधरी के पिता मांगेराम तथा माता सर्वेश देवी ने सभी का मुंह मीठा कराया। लवी बुधवार को सुबह भारतीय टीम के साथ भारत लौट आएगा।

हरियाणा और बिजनौर में होगा भव्य स्वागत
एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटी टीम के सदस्यों का भव्य स्वागत किया जाएगा। लवी चौधरी हरियाणा की टीम की ओर से खेलता है। हरियाणा की टीम के 3 सदस्य भारतीय टीम में शामिल थे। हरियाणा में लवी चौधरी सहित सभी का स्वागत किया जाएगा। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्र में लवी समेत ये तीनों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां भी तीनों खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। लवी 29 अगस्त को बिजनौर लौटेगा। 29 अगस्त को बैराज पर लवी चौधरी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम में लवी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed