फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   India post payment scheme became a boon for account holders

डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना बनी वरदान

Wed, 29 Apr 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
India post payment scheme became a boon for account holders
नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पत्र पेटिका से डाक निकालता आरएमएस कर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
बैंक खाता धारकों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट योजना बनी वरदान
विज्ञापन

डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। बैंक खाता धारकों को डाककर्मी 100 रुपये से 10 हजार रुपये तक की धनराशि घर बैठे उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बैंक खाता धारकों को डाक विभाग की आधार इनेबिल पेमेंट सिस्टम(एईपीएस) 10 हजार रुपये तक की नकदी घर पर ही उपलब्ध करा रहे हैं। खाता धारक को डाककर्मी को केवल बैंक खाते से लिंक आधार कार्ड दिखाना होता है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत डाककर्मी मेल ओवर्सियर बायोमैट्रिक मिनी माइक्रो एटीएम मशीन से अंगूठा लगाकर उनके बैंक खाते से नकदी का भुगतान करा रहे हैं। मुख्य डाकघर के डाक निरीक्षक हीरा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के 19 ब्रांच पोस्ट ऑफिस से जुड़े डाककर्मी लॉकडाउन के दौरान गांव-गांव और घर-घर जाकर ग्रामीणों को नकदी भुगतान करा रहे हैं। गौरतलब है कि भागूवाला हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित है। स्टेट बैंक और पंजाब बैंक की शाखाएं 10 दिन से बंद हैं ऐसे में ग्रामीणों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना वरदान साबित हो रही है।

कोरोना योद्घा बन डाक वितरित कर रहे हैं डाककर्मी
नजीबाबाद। डाककर्मी लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्घा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य डाकघर में आई डाक की छंटनी करने के बाद डाककर्मी घर-घर जाकर पार्सल और पत्रों को वितरण कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के अधिकांश कार्यालय लॉकडाउन के चलते बंद हैं। आरएमएस की डाक सेवाएं जारी हैं। नजीबाबाद क्षेत्र में डाक वाहनों के माध्यम से डाक आरएमएस, डाकखाने तथा अन्य क्षेत्रों को पहुंचाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed