{"_id":"60e9e8018ebc3edfa80ac0f0","slug":"independent-tapraj-singh-became-the-block-head-nazibabad-news-mrt546776918","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय तपराज सिंह बने ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय तपराज सिंह बने ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
निर्दलीय तपराज सिंह बने ब्लॉक प्रमुख
नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह 15 मतों से विजयी रहे। तपराज ने भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार को पराजित किया।
निर्वाचन अधिकारी लोनिवि के एक्सईएन सनतगुप्त ऋषि की देखरेख में संपन्न हुए मतदान में 175 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी तपराज सिंह को 95 मत मिले। जबकि प्रतिपक्षी भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार को 80 मत मिले। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सभी मत वैध पाए गए। नजीबाबाद ब्लॉक से 176 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे। गांव नारायणपुर निवासी बीडीसी सदस्य इफ्तखार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। जिससे 175 बीडीसी सदस्यों ने ही मतदान में भाग लिया। ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद तपराज सिंह को जिला मुख्यालय से प्रमाण पत्र जारी किया गया।
उधर तपराज सिंह के समर्थकों ने रवा राजपूत धर्मशाला पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महासचिव फहीम अहमद ने तपराज सिंह की जीत को किसान-मजदूरों और आम जनता की जीत बताया।